Skip to main content

दुनिया की सबसे डरावना और खतरनाक जगह

दुनिया में उपस्थित अन्य जीवो से अलग मानव एक ऐसा प्राणी है ,जिसको हमेशा से रहस्यों के बारे में जानने की दिलचस्पी रहती है और इतिहास के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहता है। भूत, प्रेत, आत्माओं का अस्तित्व एक रहस्यमयी विषय है जिसे समझा पाना थोड़ा मुश्किल है। इनके अस्तित्व को लेकर लोगों के अलग-अलग मत होते हैं। दुनिया सबूतों के आधार पर चलती है और कई लोग दावा करते है कि उन्होंने इन भूत-प्रेतों को देखा है। इस संसार के प्रत्येक हिस्से में कुछ भूतिहा 😱जगह पाई जाती है और आज यहां ऐसे ही दुनिया की 5 डरावनी जगहों के बारे में  आपको बताएँगे :
कुलधारा गाँव राजस्थान
कुलधारा गाँव भारत के सबसे निर्जन और भूतिया गाँव में से एक है। इस जगह के बारे कहा जाता है कि राज्य के मंत्री सलीम सिंह ने एक बार इस गाँव का दौरा किया था और मुख्य सरदार की खूबसूरत बेटी से शादी करना चाहते थे। मंत्री ने गाँव के लोगों को धमकी दी कि अगर उनकी उस लड़की से शादी नहीं हुई तो वो उनपर बहुत बड़ा कर लगाएंगे। इसके बाद वहां के लोगों ने लड़की के सम्मान की रक्षा करने के लिए कहीं और गाँव को छोड़ने का फैसला लिया। बताया जाता है कि किसी ने उन लोगों को गाँव छोड़ते हुए नहीं देखा और वो कहा गए नहीं पता बस सब एक दम से गायब हो गए।

डुमस बीच
डुमस बीच गुजरात में अरब सागर के किनारे स्थित है जो अपनी रहस्यमय गतिविधियों के लिए चर्चा में रहती है। कहा जाता है की यहाँ पर लोगों को अजीब फुसफुसाहट सुनाई देती है और लोगों को रात में अचानक गायब होना जैसी घटनाएं भी यहाँ सामने आई हैं। अगर आप एक हिम्मत वाले इंसान है तो आप यहाँ समुद्र तट के किनारे आधी रात को टहल सकते हैं। लेकिन बता दें कि यहाँ की रहस्यमय सुंदरता की खोज में बहुत से लोग अपनी जान गवां चुकें हैं।

राज किरण होटल, लोनावाला
राज किरण होटल महाराष्ट्र के लोनावाला में स्थित है जिसको को “सुपरनैचुरल” है जिसके कारन इसे भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक मन जाता है। इस होटल के एक विशेष कमरे में रुकने वाले कई लोगों ने बताया था कि उनकी यहां चादरें खींची गई थीं और जब तक वो बिस्तर को छोड़ नहीं देते उनके साथ ऐसा होता रहता है। 

डॉल्स आइलैंड
मैक्सिको से 17 मील दूर स्थित डॉल्स आइलैंड एक अनोखा और डरावनी आइलैंड है। इस आइलैंड मे हजारो टूटी-फूटी डॉल्स लटकी हुई है जो इसे काफी डरावना बना देती है। रात के समय इस आइलैंड मे कोई नही रूकता है। लोगों का मानना है के इन डॉल्स में आत्माओं का वास होता है, इसीलिए रात के समय यहा अजीब-अजीब 
आवाजें सुनने को मिलती है। इस आइलैंड पर पहले जूलियस सैंटाना बररेरा रहते थे और एक दिन परिवार के साथ घूमने आई बच्ची की यहां डूबने से मौत हो गई। उसके बाद सैंटाना को उसी जगह एक डॉल तैरती हुई मिली। उन्हें उस डॉल मे आत्मा के होने का अहसास हुआ, इसलिए उन्होंने डॉल को पेड़ पर टांग दिया,पर ये सिलसिला रुका नही धीरे-धीरे पूरा आइलैंड डॉल्स से भर गया और सैंटाना की मौत भी उसी जगह हो गई जहां उस बच्ची की हुई थी।


रोमानिया का लुलिया हसडेउ इमारत
कहा जाता है की यह इमारत लुल‌िया नाम की लड़की के प‌िता ने अपनी बेटी की मृत्यु के बाद उसकी याद में बनवायी थी। कई लोग यह भी कहता है की वो अपनी बेटी की आत्मा से बात भी क‌िया करते थे। इसीलिए रोमान‌िया में यह इमारत सबसे भूतहा माना जाता है।

साउथ पार्क सेमेट्री
साउथ पार्क सेमेट्री कोलकाता का सबसे पुराना कब्रिस्तान है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस जगह पर एक अजीब परछाई को देखा है इसके अलावा कुछ लोग तो इस भूतिया जगह पर जाने के बाद बीमार पड़ गए। इस कब्रिस्तान में साल 1790 के बाद से शवों को दफनाना बंद कर दिया गया था। इस जगह के बारे में कई ऐसे मिथक मशहूर हैं जिसकी वजह से इनके भुतहा होने का दावा किया जाता है। दावा करने वाले तो यह भी कहते हैं कि यहां दिन के उजाले में घूमने वाले लोगों को भी अपने आसपास आत्माओं के होने का एहसास होता है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दुनिया की ऐसे रहस्य जो आज तक नहीं सुलझे !

विश्व में कई ऐसी घटनाएं घटि हुयी हैं, जिनपर विश्वास करना उतना ही कठिन होता है, जितना कि भगवान के अस्तित्व पर यकीन करना ऐसी घटनाओं पर यकीन इसलिए भी नहीं होता क्योंकि इनको किसी ने होते हुए नहीं देखा है, बस उनके होने का अनुमान लगाया जाता है और इस अनुमान के साथ उसके पीछे का लॉजिक पता लगाने की कोशिश की जाती है। कई बार को ऐसी घटनाओं की वजह और लॉजिक दोनों पता चल जाते हैं पर भी इनके रहस्य पर से पर्दा उठ ही नहीं पाता है और आज में आपको ऐसे ही कुछ घटनाओं ने बारे में बतायूंगी जिन्हे जानकर आप हैरान😱 हो जायेंगे।  1. समुद्र तट जो गायब हो चुका रातों-रात दोबारा दिखाई देने लगा : हाल ही में, एक बहुत अजीब और असामान्य प्राकृतिक घटना हुई थी जिसे अधिकतर विशेषज्ञ समझा नहीं सकते हैं। दरअसल, Cornwall (UK) के Porthleven में आये ज्वार के कारण आश्चर्यजनक रूप से समुद्र पूरी की पूरी गायब हो चुकी थी, फिर कुछ घंटों बाद दोबारा आये ज्वार के बाद वही बालू फिर से पहले जैसी अपनी जगह पर मौजूद थी। 2. वियतनाम में "विलुप्त" हिरण: Vietnam के Thanh Hoa province में स्थित Xuan Lien Nature Reserve में कुछ शोधकर्ताओं  की ...

भारत के कुछ रहस्यमय मंदिर के बारे में जाने

 हेलो दोस्तों आशा करती हु की आप सब आपने आपने घरो में कुशल मंगल होंगे अनपे अपने परिवारों के साथ और आज में बताउंगी आपलोगों  भारत के कुछ अनसुलझे रहस्य के बारे में। मेने पहले भी ऐसे दो ब्लॉग पोस्ट किये और आगे मेरे ब्लॉग पड़ने के लिए मेरीपेज को जरूर फॉलो करे ताकि में आपको कुछ हटके और अद्भुत रहस्य के बारे में बताती रहु।  जैसे की आपलोग जानते है की हमारे भारत ऋषि-मुनियों और अवतारों की भूमि  है। यदि धर्म कहीं है तो सिर्फ यहीं है। यदि संत कहीं हैं तो सिर्फ यहीं हैं। माना कि आजकल धर्म, अधर्म की राह पर चल पड़ा है। माना कि अब नकली संतों की भरमार है फिर भी यहां की भूमि ही धर्म और संत है। इसलिए भारत को एक रहस्यमय देश कहते है।  काल भैरव मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से करीब 8 कि.मी. दुरी में कालभैरव मंदिर है। भगवान कालभैरव को प्रसाद में केवल शराब ही चढ़ाई जाती है। कहा जाता है की  एक बार ब्रह्मा ने शिव का अपमान कर दिया था, इस बात से भगवान शिव बहुत क्रोधित हो गए और उनके नेत्रों से कालभैरव प्रकट हुए। क्रोधित कालभैरव ने ब्रह्मा का पांचवा सिर काट दिया था, जिसकी वजह से उन्हें ब...