Skip to main content

दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह

हमारी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। हमारे आस-पास कई ऐसे रहस्य हैं, जिनपर यकीन करना ही मुश्किल है। इन रहस्यों को सुलझाने के लिए लगातार कोशिश हो रही है, लेकिन ये रहस्य ऐसे हैं जो सुलझ ही नहीं पाते हैं।🤔जानिए आप भी ऐसी तीन जगहओ के बारे में जिन्हे जानकर आप हैरान हो जायेंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। 


नोरिल्स्क, रूस
इस जगह पर बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है, जिस कारण यहां का औसतन वार्षिक तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 55 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। इस शहर में प्रति वर्ष दो महीने तक अंधेरा रहता है, जिस कारण आर्टिटेक्टस ने शहर को इस तरह डिजाइन किया है किक्रूर हवाओं को थोड़ा रोका जा सके, क्योंकि उनको पूरी तरह रोक पाना लगभग नामुमकिन है। यह शहर सबसे प्रदूषित भी है, जिसका कारण है यहां की हवा में तांबा, निकल और सल्फर डाइऑक्साइड की उच्च सांद्रता का होना। यहां खानों और फैक्ट्रियों का संचालन 24 घंटे होता है।


सेंटिनल द्वीप, अंडमान
वैसे तो भारत के नागरिकों को देश में कहीं भी जाने की पूरी आजादी है, लेकिन इस द्वीप पर आम लोगों का जाना प्रतिबंधित है। कहा जाता है कि यहां 300-400 खतरनाक आदिवासी रहते हैं। इनका दुनिया में किसी से भी संपर्क नहीं है।ये लोग ना तो स्वयं इस द्वीप से बाहर आते हैं और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को यहां आने देते हैं। इसके पीछे क्या कारण है, यह भी आज तक पता नहीं चल पाया है। यहां जाना लोगों के लिए बहुत जानलेवा होता है। 



दनाकिल रेगिस्तान, इथोपिया
यह आम तौर पर कहा जाता है कि दनाकिल रेगिस्तान की गर्मी धरती पर नर्क की आग का अहसास कराती है। 
दुनिया में जहां कुछ महीनों के अंतराल में मौसम बदलता है, कभी सर्दी होती है तो कभी गर्मी,लेकिन इस जगह पर पूरे साल न्यूनतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। कभी-कभी तो पारा 145 डिग्री सेल्सियस भी हो जाता है।आग उगलने के कारण इस जगह को ' क्रुअलेस्ट प्लेस ऑन अर्थ' भी कहा जाता है,जिस कारण यहां के तालाबों का पानी हर वक्त उबलता रहता है।नेशनल जियोग्राफिक ने इसे 'पृथ्वी पर सबसे क्रूर जगह' कहा है। यहां 62,000 मील से अधिक क्षेत्र में रेगिस्तान फैला है। ऐसे में यहां रह पाना भी नामुमकिन ही है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दुनिया के सबसे अद्भुत और विचित्र जगह

ये दुनिया जितनी खूबसूरत है उतनी  ही रहस्यमय भी है। दुनिया में रहस्यमय जगह और अद्भुत चीजों  की कोई कमी नहीं है।  विज्ञानं चाहे कितनी भी तरक्की  कर ले  लेकिन प्रकृति का रहस्य को समझाना और उसे सुलझाना आज भी उसके लिए असंभव है । विज्ञानं को कोई जगहों में सफलता भी मिली है , लेकिन फिर भी दुनिया में न जाने ऐसी कितनी रहस्य है जो की आज भी आम इंसानो के पहुंच से बहार है और आज हम आपको ऐसे ही दुनिया के चार रहस्यमय जगहों  के बारे में बताएँगे  जो आपके होश 😨 उडा देंगे।  भानगढ़ का किला, भारत दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम में सिर्फ 100 मील की दूरी पर स्थित, भानगढ़ किले के हरे-भरे खंडहर राजस्थान के  रेगिस्तानी परिदृश्य के खिलाफ एक जिज्ञासु के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। आज तक, स्थानीय लोगों द्वारा उनकी अग्रिम प्रतिज्ञा के बाद असंतुष्ट जादूगर द्वारा एक कथित अभिशाप के कारण नखलिस्तान काफी हद तक निर्जन बना हुआ है। यदि आप प्रेतवाधित की तुलना में अधिक आध्यात्मिक तिरछा करने के लिए अपनी यात्राएं पसंद  करते हैं, तो ट्रैवलर के पूर्व संपादक-ए-बड़े हानी यानागिहारा साइट पर पूर...

भारत के कुछ रहस्यमय मंदिर के बारे में जाने

 हेलो दोस्तों आशा करती हु की आप सब आपने आपने घरो में कुशल मंगल होंगे अनपे अपने परिवारों के साथ और आज में बताउंगी आपलोगों  भारत के कुछ अनसुलझे रहस्य के बारे में। मेने पहले भी ऐसे दो ब्लॉग पोस्ट किये और आगे मेरे ब्लॉग पड़ने के लिए मेरीपेज को जरूर फॉलो करे ताकि में आपको कुछ हटके और अद्भुत रहस्य के बारे में बताती रहु।  जैसे की आपलोग जानते है की हमारे भारत ऋषि-मुनियों और अवतारों की भूमि  है। यदि धर्म कहीं है तो सिर्फ यहीं है। यदि संत कहीं हैं तो सिर्फ यहीं हैं। माना कि आजकल धर्म, अधर्म की राह पर चल पड़ा है। माना कि अब नकली संतों की भरमार है फिर भी यहां की भूमि ही धर्म और संत है। इसलिए भारत को एक रहस्यमय देश कहते है।  काल भैरव मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से करीब 8 कि.मी. दुरी में कालभैरव मंदिर है। भगवान कालभैरव को प्रसाद में केवल शराब ही चढ़ाई जाती है। कहा जाता है की  एक बार ब्रह्मा ने शिव का अपमान कर दिया था, इस बात से भगवान शिव बहुत क्रोधित हो गए और उनके नेत्रों से कालभैरव प्रकट हुए। क्रोधित कालभैरव ने ब्रह्मा का पांचवा सिर काट दिया था, जिसकी वजह से उन्हें ब...