Skip to main content

दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह

हमारी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। हमारे आस-पास कई ऐसे रहस्य हैं, जिनपर यकीन करना ही मुश्किल है। इन रहस्यों को सुलझाने के लिए लगातार कोशिश हो रही है, लेकिन ये रहस्य ऐसे हैं जो सुलझ ही नहीं पाते हैं।🤔जानिए आप भी ऐसी तीन जगहओ के बारे में जिन्हे जानकर आप हैरान हो जायेंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। 


नोरिल्स्क, रूस
इस जगह पर बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है, जिस कारण यहां का औसतन वार्षिक तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 55 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। इस शहर में प्रति वर्ष दो महीने तक अंधेरा रहता है, जिस कारण आर्टिटेक्टस ने शहर को इस तरह डिजाइन किया है किक्रूर हवाओं को थोड़ा रोका जा सके, क्योंकि उनको पूरी तरह रोक पाना लगभग नामुमकिन है। यह शहर सबसे प्रदूषित भी है, जिसका कारण है यहां की हवा में तांबा, निकल और सल्फर डाइऑक्साइड की उच्च सांद्रता का होना। यहां खानों और फैक्ट्रियों का संचालन 24 घंटे होता है।


सेंटिनल द्वीप, अंडमान
वैसे तो भारत के नागरिकों को देश में कहीं भी जाने की पूरी आजादी है, लेकिन इस द्वीप पर आम लोगों का जाना प्रतिबंधित है। कहा जाता है कि यहां 300-400 खतरनाक आदिवासी रहते हैं। इनका दुनिया में किसी से भी संपर्क नहीं है।ये लोग ना तो स्वयं इस द्वीप से बाहर आते हैं और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को यहां आने देते हैं। इसके पीछे क्या कारण है, यह भी आज तक पता नहीं चल पाया है। यहां जाना लोगों के लिए बहुत जानलेवा होता है। 



दनाकिल रेगिस्तान, इथोपिया
यह आम तौर पर कहा जाता है कि दनाकिल रेगिस्तान की गर्मी धरती पर नर्क की आग का अहसास कराती है। 
दुनिया में जहां कुछ महीनों के अंतराल में मौसम बदलता है, कभी सर्दी होती है तो कभी गर्मी,लेकिन इस जगह पर पूरे साल न्यूनतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। कभी-कभी तो पारा 145 डिग्री सेल्सियस भी हो जाता है।आग उगलने के कारण इस जगह को ' क्रुअलेस्ट प्लेस ऑन अर्थ' भी कहा जाता है,जिस कारण यहां के तालाबों का पानी हर वक्त उबलता रहता है।नेशनल जियोग्राफिक ने इसे 'पृथ्वी पर सबसे क्रूर जगह' कहा है। यहां 62,000 मील से अधिक क्षेत्र में रेगिस्तान फैला है। ऐसे में यहां रह पाना भी नामुमकिन ही है।

Comments

Post a Comment